देश की खबरें | जम्मू: राहत पैकेज की मांग कर रहे परिवहन कंपनियों के मालिकों ने की भूख हड़ताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के कारण उपजे संकट से उबरने के लिए राहत पैकेज समेत अन्य कई प्रकार की मांग के समर्थन में दर्जनों निजी परिवहन कंपनियों के मालिक मंगलवार को यहां भूख हड़ताल पर चले गए।

जियो

जम्मू, दो जून लॉकडाउन के कारण उपजे संकट से उबरने के लिए राहत पैकेज समेत अन्य कई प्रकार की मांग के समर्थन में दर्जनों निजी परिवहन कंपनियों के मालिक मंगलवार को यहां भूख हड़ताल पर चले गए।

प्रदर्शन करते परिवहन कंपनियों के मालिकों ने संघ शासित प्रदेश के प्रशासन को दो दिन की मोहलत दी है।

यह भी पढ़े | Jessica Lal Murder Case: राजधानी दिल्ली में पार्टी के दौरान हुए था मशहूर मॉडल जेसिका लाल का मर्डर, यहां पढ़ें इस हत्याकांड की पूरी कहानी.

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो जम्मू कश्मीर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर रहे ट्रकों और टैंकरों को रोक दिया जाएगा।

अखिल जम्मू कश्मीर परिवहन कल्याण संघ (एजेकेटीडब्ल्यूए) के बैनर तले प्रदर्शनकारी यहां प्रेस क्लब के पास एकत्रित हुए और बाद में तवी पुल के पास भूख हड़ताल पर बैठ गए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में 25 नए मामले पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एजेकेटीडब्ल्यूए के अध्यक्ष टी एस वजीर ने संवददाताओं से कहा, “सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण हमें सड़क पर आना पड़ा। सरकार हमारी चिंताओं और मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है।”

उन्होंने कहा कि वे प्रशासन की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने का दो दिन तक इंतजार करेंगे।

उन्होंने कहा, “अगर सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है तो हम आवश्यक सेवाओं की पूर्ती कराने वाले ट्रकों और टैंकरों को रोक देंगे और उन्हें मुख्य सड़क पर खड़ा कर देंगे।”

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

वजीर ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले परिवहन कंपनियों के मालिकों की समस्या के बारे में राज्यपाल जी सी मुर्मू को पत्र लिखा था लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है