देश की खबरें | जगन और शर्मिला ने ‘फादर्स डे’ पर पिता को याद किया, नारा लोकेश ने मार्गदर्शक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने रविवार को ‘फादर्स डे’ पर अपने-अपने पिता को याद किया तो वहीं आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपने पिता को शुभकामनाएं दीं।

अमरावती, 15 जून वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने रविवार को ‘फादर्स डे’ पर अपने-अपने पिता को याद किया तो वहीं आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपने पिता को शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जगन ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी को याद करते हुए उन्हें अपनी ‘‘प्रेरणा और रोल मॉडल’’ बताया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं जो भी कदम उठाता हूं, उसमें आप मेरी प्रेरणा होते हैं।’’

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपने पिता और आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें अपनी ‘‘प्रेरणा, गुरु, परामर्शदाता और बॉस’’ करार दिया।

लोकेश ने ‘एक्स’ पर अपने पिता के नाम शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘हैप्पी फादर्स डे नाना (पिता)।’’

उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में उनके पिता का दृढ़ समर्थन के रूप में बड़ा योगदान रहा है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) प्रमुख शर्मिला ने भी अपने पिता राजशेखर रेड्डी को याद किया तथा इस अवसर पर उनकी स्थायी विरासत, प्रेम और मार्गदर्शन का जिक्र किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यद्यपि आप चले गए हैं, लेकिन आप मुझमें जीवित हैं। आप अब भी मेरे मार्गदर्शक हैं और हर दिन मुझे प्रेरित करते रहेंगे। मैं आपको हमेशा याद करती हूं, पापा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार