खेल की खबरें | इटालियन ओपन: अल्काराज ने चोट से वापसी पर लाजोविच को हराया, सबालेंका भी आगे बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज अल्काराज ने पिछले महीने मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया था। इससे पहले बार्सीलोना ओपन के फाइनल के दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी। उनके बाएं पैर भी चोटिल था।
रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज अल्काराज ने पिछले महीने मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया था। इससे पहले बार्सीलोना ओपन के फाइनल के दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी। उनके बाएं पैर भी चोटिल था।
चार ग्रैंड स्लैम विजेता का इस साल क्ले कोर्ट पर उनकी यह 11 मैचों में 10वीं जीत थीं।
मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन अल्काराज को अब 31वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स मिशेलसन या लास्लो जेरे ये भिड़ना होगा।
इटालियन ओपन से शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी यानिस सिनर की वापसी हो रही है जो डोपिंग से जुड़े प्रतिबंध के कारण तीन महीने तक खेल से दूर थे।
सिनर और अल्काराज ड्रॉ के अलग-अलग वर्ग में है। सिनर का पहला मुकाबला शनिवार को 99वीं रैंकिंग वाली मारियानो नवोन से होगा।
शीर्ष रैंकिंग पर काबिज एरिना सबालेंका ने महिलाओं के टूर्नामेंट में अनास्तासिया पोटापोवा पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)