जरुरी जानकारी | बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार किए बिना विकसित भारत की बात संभव नहीं: उप्र मुख्य सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि यदि हम आज विकसित भारत और वृद्धि की बात कर रहे हैं तो यह बिजली क्षेत्र में सुधार किए बिना संभव नहीं है।

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि यदि हम आज विकसित भारत और वृद्धि की बात कर रहे हैं तो यह बिजली क्षेत्र में सुधार किए बिना संभव नहीं है।

बिजली वितरण क्षेत्र में सुधार और निजीकरण के विभिन्न पहलुओं को लेकर शनिवार को इस क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों एवं भागीदार संस्थाओं ने गहन विचार विमर्श किया।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यहां एक संगोष्ठी में कहा, “प्रदेश की प्रगति और जनता की भलाई के लिए बिजली क्षेत्र में सुधार आज समय की मांग हैं।”

सिंह ने कहा, “खासतौर पर दक्षिणांचल और पूर्वांचल डिस्कॉम में तत्काल सुधार किए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है।”

इस दौरान, विभिन्न प्रदेशों के बिजली वितरण से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने प्रदेशों में बिजली सुधारों और निजीकरण की सफलता की कहानी को साझा किया।

बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बेहतर विद्युत व्यवस्था को लेकर कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सभी तरह के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व बाधा रहित बिजली आपूर्ति की जाए और इसके लिए जरूरी सुधार किए जाएं।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 75 प्रतिशत भूमि पर कृषि की जाती है। इसमें बिजली का बहुत अधिक महत्व है। इसी तरह प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए भी बाधा रहित विद्युत आपूर्ति बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को बिजली वितरण में भागीदार बनाया जाना चाहिए।

प्रमुख सचिव ऊर्जा नरेंद्र भूषण ने कहा कि दिल्ली, उड़ीसा, चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुधार और निजीकरण किए गए हैं, जो बेहद सफल भी रहे हैं।

यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर अवसंरचना में सुधार किया है और सभी डिस्कॉम को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रयासरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान