गुरुग्राम, छह नवंबर पायलटों के बीच थकान को लेकर बढ़ती चिंताओं के मुद्दे पर ‘गंभीर विचार, और गहन तथा समग्र दृष्टिकोण’ की जरूरत है। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने सोमवार को यह बात कही।
पायलटों की थकान का मुद्दा उस समय सामने आया जब, बीते दिनों इंडिगो का एक पायलट नागपुर हवाई अड्डे पर गिर गया और बाद में उनकी मौत गई।
एल्बर्स ने यहां पत्रकारों से कहा कि एयरलाइन ने पायलटों के बीच थकान का विश्लेषण करने के उपाय किए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा में सुधार का सबसे अच्छा तरीका पारदर्शी तरीके से काम करना है... हम (पायलटों की थकान पर) सुझावों को गंभीरता से ले रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय कार्यप्रणाली को देखेंगे कि यूरोपीय संघ, अमेरिका में काम के घंटों की रूपरेखा क्या है... इसकी तुलना भारतीय ढांचे से कैसे की जा सकती है।’’
एल्बर्स ने कहा, ‘‘इस तरह के मुद्दों पर गंभीर विचार, और गहन तथा समग्र दृष्टिकोण की जरूरत है।’’
इंडिगो ने थकान विश्लेषण उपकरण को अपनाने के लिए सितंबर में थेल्स समूह के साथ साझेदारी की घोषणा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY