विदेश की खबरें | इजरायली राष्ट्रपति हरजोग ने राष्ट्रपति मुर्मू को दिवाली की बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने रविवार को अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और अन्य भारतीय दोस्तों को दिवाली पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह अंधेरे के खिलाफ उजाले की जीत की कामना करते हैं।
यरूशलम, 23 अक्टूबर इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने रविवार को अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और अन्य भारतीय दोस्तों को दिवाली पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह अंधेरे के खिलाफ उजाले की जीत की कामना करते हैं।
दिवाली या दीपावली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर उजाले और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत के रूप में मनाया जाता है।
हरजोग ने ट्वीट किया, ‘‘महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू और हमारे प्रिय भारतीय दोस्तों, इजराइली लोगों की ओर से मैं आप सभी को बहुत खुशहाल दिवाली की शुभकामना देता हूं।’’
हिंदी और अंग्रेजी में उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘‘आने वाला साल आप के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए और अंधेरे पर उजाले की विजय अनवरत जारी रहे।’’
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी भारतीयों को दिवाली पर बधाई दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)