विदेश की खबरें | इजराइल ने 13 साल की उम्र में एक हमले में शामिल होने वाले फलस्तीनी कैदी को रिहा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल ने पूर्व में उसकी रिहाई के लिए अनुरोधों को खारिज कर दिया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल ने पूर्व में उसकी रिहाई के लिए अनुरोधों को खारिज कर दिया था।

इजराइल का कहना है कि अहमद मनासरा एक आतंकवादी है जिसने यहूदियों को मारने की कोशिश की थी। फलस्तीनियों ने इजराइल पर एक बच्चे को कठोर कारावास में रखने का आरोप लगाया है, जिसके कारण उसे गंभीर और संभावित रूप से स्थायी मानसिक बीमारी हो गई।

मनासरा के वकील खालिद जबरक ने कहा कि उसे साढ़े नौ साल की सजा पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया।

वर्ष 2015 में, 13 वर्षीय मनासरा और उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई हसन पूर्वी यरुशलम में एक यहूदी बस्ती में चाकू लेकर घुसे। हसन ने 13 वर्षीय एक इजराइली लड़के को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जो एक दुकान से बाहर निकल रहा था।

पुलिस द्वारा गोली मारे जाने से पहले हसन ने एक इजराइली व्यक्ति को चाकू मार दिया था।

मनासरा को हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया गया और साढ़े नौ साल की सजा सुनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now