खेल की खबरें | आयरलैंड के आल राउंडर डॉकरेल कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद खेले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड के आल राउंडर जार्ज डॉकरेल रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच से पहले ‘संभावित पॉजिटिव’ पाये गये। यह टूर्नामेंट का पहला पॉजिटिव मामला है।

होबार्ट, 23 अक्टूबर आयरलैंड के आल राउंडर जार्ज डॉकरेल रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच से पहले ‘संभावित पॉजिटिव’ पाये गये। यह टूर्नामेंट का पहला पॉजिटिव मामला है।

लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव आने के बावजूद डॉकरेल श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरे और उन्होंने 16 गेंद में 14 रन बनाये।

क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की कि डॉकरेल को ‘संभावित पॉजिटिव’ पाया गया है। साथ ही बोर्ड ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और राष्ट्रीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुसार ही उन्हें रखा जा रहा है।

मौजूदा नियमों के अनुसार पॉजिटिव आने के बावजूद खिलाड़ी को यहां खेले जा रहे टी20 विश्व कप या अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग करने से नहीं रोका जा सकता है।

हालांकि पॉजिटिव खिलाड़ी के मैच और ट्रेनिंग दिनों में अलग से यात्रा करने की जरूरत होती है।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट टी20वर्ल्डकप डॉट कॉम के रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘डॉकरेल के लक्षण हल्के हैं, हालांकि टीम के मेडिकल स्टाफ ने टूर्नामेंट और सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार ही काम किया है। ’’

आईसीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रतिद्वंद्वी टीम और स्टेडियम स्टाफ को हालात के बारे में सूचित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now