देश की खबरें | आईओए अध्यक्ष बत्रा ने तोक्यो ओलंपिक की होटल बुकिंग में नुकसान के लिए खन्ना से स्पष्टीकरण मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए होटल बुकिंग में देरी के कारण हुए नुकसान के लिए गुरुवार को वित्त समिति के अध्यक्ष अनिल खन्ना से स्पष्टीकरण मांगा।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए होटल बुकिंग में देरी के कारण हुए नुकसान के लिए गुरुवार को वित्त समिति के अध्यक्ष अनिल खन्ना से स्पष्टीकरण मांगा।

इस विलंब के कारण बजट में लगभग 73 लाख रुपये का इजाफा हुआ।

Also Read | कोरोना संकट के बीच यूपी में 7.50 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की रणनीति बना रही योगी सरकार.

आईओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खन्ना को लिखे पत्र में बत्रा ने बताया कि किस तरह उनकी ओर से 15 दोहरे कमरों की बुकिंग में स्वीकृति में विलंब के कारण देश में खेल की सर्वोच्च संस्था के खर्चों पर असर पड़ा।

बत्रा ने 750 डॉलर के पुराने किराए का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपने वित्त समिति के अध्यक्ष के रूप में, अपनी समझ से जून 2019 में इसे स्वीकृति नहीं देने का फैसला किया और इसे लंबित रखा, अंतत: फरवरी 2020 में इसे स्वीकृति दी जब प्रति दोहरे कमरे का किराया 1080/1090 डॉलर था।’’

Also Read | राजस्थान में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित.

यह बुकिंग 18 रात के लिए थी।

बत्रा ने कहा, ‘‘वित्तीय समिति के अध्यक्ष के रूप में आपकी या पूरी वित्त समिति की ओर से विलंब के कारण आईओए को अब 72,84,600 रुपये का नुकसान हुआ है। मैं उपरोक्त पर जल्द से जल्द तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने का अग्रह करता हूं।’’

तोक्यो ओलंपिक खेल शुरुआती में इसी साल जुलाई-अगस्त में होने थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\