विदेश की खबरें | यूरोप में वायरस के अन्य स्वरूप से तेजी से फैल रहा है संक्रमण

अधिकारियों को संदेह था कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का अत्यंत घातक स्वरूप 40 हजार की घनी आबादी वाले इस शहर में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब अनुवांशिकी विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

बोलेट के मेयर फ्रांसिस्को वासेलो ने कहा, ''इससे यह पता चलता है कि वायरस शहर में तेजी से फैल रहा है। हमने इसे रोकने के हरसंभव प्रयास किये हैं। हमें उम्मीद थी कि ये प्रयास काम आएंगे, लेकिन अंत में इसने तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले ही लिया। ''

उत्तरी इटली का लोम्बार्डी क्षेत्र कोरोना वायरस के तीनों स्वरूपों के प्रकोप का केन्द्र रहा है। इसके चलते इस क्षेत्र में आने वाले बोलेट शहर को सबसे पहले सील कर दिया गया था।

ब्रिटेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में भी कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के बारे में पता चला था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये अब समूचे यूरोप में संक्रमण को बढ़ा रहे हैं।

संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोप में बीते हफ्ते कोविड-19 के 10 लाख मामले सामने आए जो उससे पिछले हफ्ते के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा हैं और पिछले छह हफ्तों से मामलों की घटती संख्या के विपरीत भी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)