विदेश की खबरें | तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी दूत के साथ ‘अप्रत्यक्ष वार्ता’ शुरू हुई : ईरान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने एक सोशल मीडिया मंच पर यह जानकारी साझा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने एक सोशल मीडिया मंच पर यह जानकारी साझा की।

इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी के बाद ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर पहली वार्ता से पहले ईरान और अमेरिका के राजदूत शनिवार को ओमान पहुंचे।

किसी समझौते की तत्काल संभावना नहीं है, लेकिन करीब 50 वर्ष से दुश्मनी के दौर से गुजर रहे इन दोनों देशों के लिए वार्ता का महत्व और भी बढ़ गया है।

ट्रंप ने बार-बार धमकी दी थी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेंगे।

ईरानी अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि वे अपने यूरेनियम भंडार को हथियार-स्तर के करीब समृद्ध कर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

एसोसिएटेड प्रेस द्वारा विश्लेषण किए गए ‘फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा’ से पता चला कि रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलकोवो हवाई अड्डे से एक निजी जेट शनिवार सुबह ओमान पहुंचा।

पश्चिमी एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वहीं मुलाकात की थी।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय ने तेहरान के शीर्ष राजनयिक अब्बास अराघची की ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात का फुटेज जारी किया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि अराघची ने ईरान के ‘रुख और वार्ता के लिए मुख्य बिंदुओं को अमेरिकी पक्ष को बताया’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान