खेल की खबरें | भारत की कंपाउंड मिश्रित टीम एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रियांश और अदिति स्वामी की कंपाउंड मिश्रित टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई और वे पदक सुनिश्चित करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

बैंकॉक, सात नवंबर प्रियांश और अदिति स्वामी की कंपाउंड मिश्रित टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई और वे पदक सुनिश्चित करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

भारतीय जोड़ी ने बिटा आशेगजादेह ओस्कोयुई और मोहम्मदसालेह पालिजबान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 158-151 से हराया।

धीरज बोम्मादेवारा और अंकिता भकत की रिकर्व मिश्रित टीम को हालांकि 4-2 की बढ़त बनाने के बावजूद टाईब्रेकर में जापान की जोड़ी के खिलाफ एक अंक से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीम शुरुआती दो सेट में टाई थी लेकिन भारतीय जोड़ी ने तीसरा सेट जीतकर 4-2 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम ने हालांकि चौथा सेट गंवा दिया जिससे मुकाबला टाईब्रेकर में खिंचा जहां जापान की जोड़ी ने 20-19 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी को अंतत: 4-5 (37-37, 37-37, 35-34, 36-35) (19-20) से हार झेलनी पड़ी।

व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में चार तीरंदाज पदक की दौड़ में बने हुए हैं।

सेना के तरूणदीप राय और धीरज ने अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

महिला रिकर्व वर्ग में भजन कौर और तिशा पूनिया ने भी अंतिम 16 में प्रवेश किया।

कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में आठ तीरंदाजों ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में प्रथमेश फुगे, अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रियांश जबकि महिला वर्ग में अदिति स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नाम, मुस्कान किरार और परनीत कौर अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी