खेल की खबरें | एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मंगलवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में अमेरिका को 4-2 से हराया।

रोटरडम, 21 जून भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मंगलवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में अमेरिका को 4-2 से हराया।

डेनियली ग्रेगा ने अमेरिका को 28 मिनट में मैदानी गोल दागकर बढ़त दिलाई लेकिन भारत ने दीप ग्रेस एक्का (31वें मिनट), नवनीत कौर (32वें मिनट) और सोनिका (40वें मिनट) के 10 मिनट के भीतर तीन गोल की बदौलत 3-1 की बढ़त बना ली।

अमेरिका ने 45वें मिनट में नताली कोनरथ के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से भारत की बढ़त को एक गोल तक सीमित किया।

वंदना कटारिया ने हालांकि दूसरे हाफ के 50वें मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत की बढ़त को 4-2 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

दोनों टीम के बीच दूसरे चरण का मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।

अर्जेन्टीना की टीम पहले ही 16 मैच में 42 अंक के साथ खिताब अपने नाम कर चुकी है।

टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही भारतीय टीम 13 मैच में 27 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\