देश की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हांगझोउ एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठे नंबर पर पहुंच गई ।

नयी दिल्ली, सात नवंबर हांगझोउ एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठे नंबर पर पहुंच गई ।

भारत अब इंग्लैंड से ऊपर 2368 . 83 रेटिंग अंक के साथ छठे स्थान पर है ।

भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों से पहले आठवें स्थान पर थी । हांगझोउ में भारत ने कांस्य पदक जीता और रांची में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अपराजेय रहते हुए खिताब हासिल किया ।

भारतीय टीम पिछले साल भी एफआईएच प्रो लीग के दौरान रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंची थी ।

नीदरलैंड रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है । बेल्जियम चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर है ।

भारतीय टीम रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर खेलेगी ।

इसमें उसका सामना जर्मनी, न्यूजीलैंड, जापान, चिली , अमेरिका, इटली और चेक गणराज्य से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान