खेल की खबरें | भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने ऑगस्टा मास्टर्स में कट हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  साहित थिगाला (72) और आरोन राय (74) सहित भारतीय मूल के तीनों गोल्फर 89वें ऑगस्टा मास्टर्स के दूसरे दिन कट में जगह बनाने में सफल रहे।

ऑगस्टा, 12 अप्रैल  साहित थिगाला (72) और आरोन राय (74) सहित भारतीय मूल के तीनों गोल्फर 89वें ऑगस्टा मास्टर्स के दूसरे दिन कट में जगह बनाने में सफल रहे।

थिगाला और राय संयुक्त रूप से 27वें जबकि अक्षय भाटिया (76) संयुक्त 40वें स्थान के साथ आखिरी दो दौर के मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे।

राय की यह ऑगस्टा में पहली उपस्थिति है जबकि भाटिया की दूसरी और थिगाला की तीसरी। खास बात ये है कि भारतीय मूल के तीनों खिलाड़ी अपनी प्रत्येक मौजूदगी में कट में जगह बनाने में सफल रहे है।

शुरुआती दौर के बाद शीर्ष सात में रहने वाले भाटिया ने दो बोगी के साथ 76 का कार्ड खेला। वह मुश्किल से कट में जगह बना सके।

राय में शुरुआती दौर में संयुक्त सातवें स्थान पर थे उन्होंने डबल बोगी और एक बोगी के साथ एक बर्डी लगा कर 74 के कार्ड के साथ पार स्कोर बनाया है।

दो बार के मास्टर्स उपविजेता जस्टिन रोज़ ने शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए रखी। उनकी बढ़त हालांकि तीन शॉट से घट कर एक शॉट की हो गयी। उनके बाद दो बार के यूएस ओपन विजेता, ब्रायसन डेचैम्ब्यू (68) दूसरे स्थान पर है।

थिगाला शीर्ष-10 के करीब हो सकते थे, लेकिन वह आखिरी तीन होल में एक बोगी और एक डबल बोगी कर बैठे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान