विदेश की खबरें | कनाडा में भारतीय मूल के सांसद ने 'पार्लियामेंट हिल' में किया दिवाली उत्सव का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रशेखर आर्य ने यहां 'पार्लियामेंट हिल' में एक भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया और इस दौरान उन्होंने 'ऊँ' लिखा हुआ हिंदू ध्वज भी फहराया। सांसद ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ओटावा, छह नवंबर कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रशेखर आर्य ने यहां 'पार्लियामेंट हिल' में एक भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया और इस दौरान उन्होंने 'ऊँ' लिखा हुआ हिंदू ध्वज भी फहराया। सांसद ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक मूल के चंद्रशेखर आर्य ने कहा कि रविवार को उनके द्वारा आयोजित दिवाली उत्सव में ओटावा, ग्रेटर टोरंटो एरिया और मॉन्ट्रियल जैसे कनाडा के कई शहरों से बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए।

चंद्रशेखर आर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पार्लियामेंट हिल पर दिवाली समारोह की मेजबानी करके खुशी हुई। हमने इस अवसर का उपयोग पार्लियामेंट हिल पर हिंदुओं के पवित्र प्रतीक 'ऊँ' का झंडा फहराने के लिए भी किया। ’’

पार्लियामेंट हिल में कनाडा की संघीय सरकार का कार्यालय होने के अलावा संसद भी है।

आर्य (60) ने कहा, ‘‘ दिवाली उत्सव में ओटावा, ग्रेटर टोरंटो एरिया और मॉन्ट्रियल जैसे कनाडा के कई शहरों से बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए। इस आयोजन को पूरे कनाडा में 67 हिंदू और भारतीय-कनाडाई संगठनों का समर्थन प्राप्त था। ’’

दिवाली उत्सव का यह आयोजन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और कनाडा के बीच रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now