विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल के नेता ने हिंदू-विरोधी घृणा अपराध के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन असेंबली के भारतीय मूल के एक सदस्य ने इस सप्ताह एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें मेट्रोपॉलिटन पुलिस से हिंदू-विरोधी घृणा की बढ़ती घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटने का आह्वान किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, चार नवंबर लंदन असेंबली के भारतीय मूल के एक सदस्य ने इस सप्ताह एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें मेट्रोपॉलिटन पुलिस से हिंदू-विरोधी घृणा की बढ़ती घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटने का आह्वान किया गया है।

कृपेश हिरानी ने "हिंदूफोबिया" की घटनाओं को रेखांकित करने के लिए सभा को संबोधित किया। यह सभा लंदनवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों से निपटती है। उन्होंने यह प्रस्ताव बृहस्पतिवार को पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

प्रस्ताव में मेट्रोपॉलिटन पुलिस से स्थानीय हिंदू समुदायों के साथ काम करने का आह्वान किया गया है, ताकि लक्षित घृणा अपराधों की सूचना देने देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

हिरानी ने कहा, ‘‘लंदन और उसके बाहर ‘हिंदूफोबिया’ के लिए कोई जगह नहीं है। दुख की बात है कि पिछले साल हमारे समुदाय में घृणा अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। हिंदू धार्मिक रूप से प्रेरित घृणा अपराध का सामना करने वाला दूसरा संभावित समूह है, लेकिन यह पुलिस के डेटा में नहीं दिखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि पुलिस को सबसे पहले, इसे बेहतर तरीके से दर्ज करना चाहिए और दूसरा, इस पर बेहतर प्रतिक्रिया करनी चाहिए। मुझे ख़ुशी है कि लंदन असेंबली, मेट्रोपॉलिटन पुलिस को जवाबदेह ठहराने का समर्थन करती है।’’

प्रस्ताव में, ब्रिटेन के गृह विभाग के हालिया आंकड़ों का हवाला दिया गया है, जिससे पता चलता है कि 2022-2023 में हिंदुओं के खिलाफ 291 घृणा अपराध हुए, जो इसके पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, जिसमें 161 घृणा अपराध दर्ज किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार