जरुरी जानकारी | इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने वास्तविक समय पर बिजली खरीद-बिक्री का बाजार शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को बिजली की मांग को तत्काल पूरा करने का बाजार (रीयल टाइम मार्केट) शुरू किया। इससे बिजली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार केवल एक घंटे पहले बिजली की खरीद-बिक्री कर सकेंगी।

नयी दिल्ली, एक जून बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को बिजली की मांग को तत्काल पूरा करने का बाजार (रीयल टाइम मार्केट) शुरू किया। इससे बिजली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार केवल एक घंटे पहले बिजली की खरीद-बिक्री कर सकेंगी।

इस बाजार के माध्यम से वितरण कंपनियां और निजी उपयोग के लिये ऊर्जा लेने वाले थोक ग्राहक समेत अन्य उपभोक्ता आपूर्ति से ठीक एक घंटा पहले एक्सचेंज से बिजली खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईएक्स) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बिजली की तुरंत खरीद-बिक्री का यह बाजार केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के प्रयास का नतीजा है। इससे बिजली बाजार गतिशील बनेगा। इसमें आधे-आधे घंटे पर नीलामी के जरिये बिजली का कारोबार होगा।

आईएएक्स के अनुसार पूरे दिन में 48 नीलामी सत्र होंगे। बोली सत्र समाप्त होने एक घंटे के भीतर बिजली की डिलिवरी होगी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

आईईएक्स लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस आरटीएम से देश का ऊर्जा बाजार विद्युत करोबार के वैश्विक मानकों की ओर बढ़ रहा है। यह बिजली कंपनियों के लिये ग्रिड में उतार-चढ़ाव के मामले में निर्भरता में कमी लाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि इस बाजार का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण कंपनियों को अपनी बिजली मांग को बेहतरी तरीके से प्रबंधित करने, उतार-चढ़ाव की स्थिति में जुमार्ने से बचाव और नीवीकरणीय ऊर्ज के के बेहतर तरीके से एकीकरण की अनुमति देता है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस नये बाजार से बिजली क्षेत्र में लचीलापन, प्रतिस्पर्धा और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा और जो उभरती जरूरतें हैं, वे पूरी होंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\