जरुरी जानकारी | इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए दस्तावेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रवर्तन वाली कंपनी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कोष जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक दस्तावेज जमा करवाए हैं।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रवर्तन वाली कंपनी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कोष जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक दस्तावेज जमा करवाए हैं।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस आईपीओ का आकार 2,000-2,500 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

सेबी के पास जमा मसौदा दस्तावेजों के मुताबिक इस निर्गम में 500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और प्रवर्तक एवं शेयरधारक 141,299,422 शेयरों की खुली बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

ओएफएस के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा 89,015,734 शेयरों की बिक्री करेगा जबकि कारमेल पॉइंट इन्वेस्टमेंट इंडिया 39,227,273 शेयर की और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 13,056,415 शेयर की बिक्री करेगा।

इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों बाजारों में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है। इस कंपनी में बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी 65 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी