देश की खबरें | भारत विदेशों से और अधिक भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का विस्तार करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत विदेशों से और अधिक भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का विस्तार करेगा।
नयी दिल्ली, 28 मई भारत विदेशों से और अधिक भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का विस्तार करेगा।
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे 45,000 से अधिक भारतीयों को अब तक वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश लाया जा चुका है और 13 जून तक और 1,00,000 लोगों को लाया जाएगा।
यह भी पढ़े | केरल: राज्यसभा सांसद और मातृभूमि समूह के एमडी वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन.
विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए यह अभियान सात मई को शुरू हुआ था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार लातिन अमेरिका के सुदूरवर्ती क्षेत्रों, कैरेबियाई क्षेत्रों, अफ्रीका और यूरोप के कई हिस्सों में फंसे भारतीयों को भी निकालने में मदद कर रही है।
यह भी पढ़े | भारत ने राम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर पाकिस्तान की आपत्ति को सिरे से किया खारिज.
उन्होंने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर तक 45,216 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। इनमें 8,069 प्रवासी कर्मचारी, 7,656 छात्र और 5,107 पेशेवर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग 5,000 भारतीयों को नेपाल और बांग्लादेश से जमीनी रास्ते से लाया गया।
उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के अंत तक 60 देशों से 1,00,000 लोगों को लाने का है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)