जरुरी जानकारी | भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा, और इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी।

उन्होंने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत का मध्यवर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

यह भी पढ़े | Weather Update: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, 4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख अंबानी ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि अगले दो दशकों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा।’’

उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

उन्होंने कहा, ‘‘और हमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800-2,000 अमरीकी डालर से बढ़कर 5,000 अमरीकी डालर हो जाएगी।’’

अंबानी ने कहा कि फेसबुक और दुनिया की कई दूसरी कंपनियों और उद्यमियों के पास भारत में कारोबार करने, इस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)