खेल की खबरें | भारत जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में जर्मनी और आयरलैंड के साथ एक ग्रुप में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को इस साल दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल सी में रखा गया है।

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 13 जून भारत को इस साल दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल सी में रखा गया है।

प्रत्येक दो साल में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग लेंगी। चार-चार टीमों के छह पूल होंगे, जिसमें पांच बार के चैंपियन नीदरलैंड को पूल ए में तथा दो बार के विजेता अर्जेंटीना को पूल बी में रखा गया है।

यह टूर्नामेंट एक से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता को पिछली बार 2023 में सैंटियागो में ही आयोजित किया गया था जिसमें 16 टीम ने हिस्सा लिया था।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘चिली के सैंटियागो में आज आयोजित ड्रा समारोह के अवसर पर एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 के छह पूल निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी।’’

भारत ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कभी नहीं जीता है। जर्मनी के मोनचेंग्लाडबैक में खेलने गए टूर्नामेंट भारत तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा था।

गोलकीपर निधि के नेतृत्व में टीम ने हाल ही में अर्जेंटीना में संपन्न चार देशों के टूर्नामेंट में चार मैच जीते और दो हारे थे। भारतीय टीम ने उरुग्वे को दो बार हराया तथा चिली और अर्जेंटीना के खिलाफ एक-एक मैच जीता था।

जूनियर महिला विश्व कप के लिए विभिन्न वर्ग इस तरह से हैं:

पूल ए: नीदरलैंड, जापान, चिली, मलेशिया; पूल बी: अर्जेंटीना, बेल्जियम, जिम्बाब्वे, वेल्स; पूल सी: जर्मनी, भारत, आयरलैंड, नामीबिया; पूल डी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन, ऑस्ट्रिया; पूल ई: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, कनाडा, स्कॉटलैंड; पूल एफ: अमेरिका, कोरिया, न्यूजीलैंड, उरुग्वे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट