देश की खबरें | नापाक हरकत करने वालों को भारत सीमा के इस पार और उस पार भी खत्म कर सकता है: राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और जरूरत पड़ने पर उस पार भी खत्म कर सकता है।

भोपाल, चार नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और जरूरत पड़ने पर उस पार भी खत्म कर सकता है।

सिंह भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट के अंतर्गत खनेता गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार लाल सिंह आर्य के लिए प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में विदेशों में लोग कहते थे कि भारत कमजोर देश है। दुनिया हमारी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेती थी।

उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल गई है और अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है।

उन्होंने कहा कि अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं है। दुनिया की कोई भी ताकत भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकती।

सिंह ने कहा, ‘‘अगर कोई किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उन्हें सीमा के इस तरफ खत्म कर सकता है और जरूरत पड़ने पर सीमा के दूसरी तरफ भी उन पर हमला कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भिंड जिले में हर पांच परिवार में से एक व्यक्ति सेना में है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे परिवारों का अभिनंदन करना चाहते हैं।

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पहले बीमारू राज्य था लेकिन देश के लोग अब कह रहे हैं कि अगर विकास देखना है तो मध्य प्रदेश जाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश का सबसे स्वच्छ राज्य है।’’

मंत्री ने कहा कि 2001-02 में मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय केवल 11,718 रुपये थी और अब 2023 में यह 10 गुना बढ़कर 1.40 लाख रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की विकास दर भारत के औसत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां सरकार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत वितरित की जाने वाली समान राशि के अलावा अपने खजाने से प्रति वर्ष 6,000 रुपये देती है।’’

सिंह आज भिंड जिले में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार