जरुरी जानकारी | भारत दुनिया का कारखाना बन सकता है: जिंदल

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर उद्योगपति सज्जन जिंदल ने मंगलवार को कहा कि रुकावटों को समाप्त करने और घरेलू उद्योग की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने से भारत को पूरी दुनिया का कारखाना बनाने में मदद मिल सकती है।

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने एसोचैम स्थापना सप्ताह कार्यक्रम में यह बात कही।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा-वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे, राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाले एक सत्र में जिंदल ने कहा कि भारतीय उद्योग और प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं और वह दुनिया के बाजार के लिये उत्पादन कर सकते हैं। ‘‘भारत दुनिया का कारखाना बन सकता है।’’

उन्होंने कहा कि वह अपने संबोधन में कुछ बिंदुओं को रखेंगे जो भारतीय उद्योग को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

जिंदल ने कहा कि उद्योग निर्यात के समय कई सारे कर देता है लेकिन उसे कर के रूप में दी गयी राशि वापस नहीं मिलती।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आरओडीटीईपी (निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों की छूट) जैसी कुछ अन्य योजनाएं लाने की जरूरत है जहां पेट्रोलियम उत्पादों पर रॉयल्टी जैसे शुल्क और अन्य कर का रिफंड हो सके।’’

जिंदल ने कहा कि अगर उद्योग को इन उपायों के जरिये मदद दी जाती है, यह और प्रतिस्पर्धी हो सकता है तथा दुनिया के लिये वस्तुओं का उत्पादन कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब कार्यबल की बात आताी है, भारत लाभ की स्थिति में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)