देश की खबरें | आईआईटी जोधपुर और डीआरडीओ ने उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

संस्थान के बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन के तहत आईआईटी जोधपुर में डीआरडीओ-उद्योग-अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जायेगा ।

बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन पर बृहस्पतिवार को आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी और डीआरडीओ के सचिव ने हस्ताक्षर किये थे ।

आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी के विकास के लिये डीआरडीओ, उद्योग और आईआईटी जोधपुर के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से न केवल वर्तमान के लिये, बल्कि भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकी विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा, जो आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप होगा ।

इसमें कहा गया है कि इस उत्कृष्टता केंद्र में मुख्य रूप से रेगिस्तान युद्धकौशल प्रौद्योगिकी, भविष्योन्मुखी आवागमन प्रणाली तथ कृत्रिम बुद्धिमता आधारित सूचना एवं युद्ध से जुड़ी प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में लक्षित अनुसंधान किये जायेंगे ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान