जरुरी जानकारी | भारतीय ऑडिट कंपनियों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिये संकेतक तैयार कर रहा है आईसीएआई

नयी दिल्ली, 31 मई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ऑडिट संबंधी गतिविधियों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिये ‘ऑडिट गुणवत्ता संकेतक’ तैयार करेगा। इससे भारतीय ऑडिट कंपनियों की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा बेहतर होगी।

आईसीएआई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी ऑडिट की गुणवत्ता के लिये कोई बेंचमार्क नहीं किया जा रहा है। अभी ध्यान केवल खास तौर से निर्मित ऑडिट गुणवत्ता संकेतकों पर है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

आईसीएआई ने जयपुर में ऑडिट गुणवत्ता केंद्र (सेंटर फॉर ऑडिट क्वालिटी) खोलने का भी फैसला किया है।

यह योजना इस लिये अहम हो जाती है क्योंकि सरकार ऑडिट की स्वतंत्रता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिये मौजूदा नियमों में बदलाव का प्रस्ताव कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

गुप्ता के अनुसार, आईसीएआई ऑडिट क्वालिटी इंडिकेटर्स विकसित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)