देश की खबरें | मुझे अपने कौशल पर भरोसा है इसलिए मैं राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकता हूं: दीपक चाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दीपक चाहर को कई चोटों का सामना करना पड़ा है जिसके कारण वह राष्ट्रीय टीम में चयन की दौड़ में पिछड़ गए लेकिन इस 32 वर्षीय तेज गेंदबाज को लगता है कि उनके पास वह कौशल है जो उन्हें फिर से टीम में जगह दिला सकता है।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दीपक चाहर को कई चोटों का सामना करना पड़ा है जिसके कारण वह राष्ट्रीय टीम में चयन की दौड़ में पिछड़ गए लेकिन इस 32 वर्षीय तेज गेंदबाज को लगता है कि उनके पास वह कौशल है जो उन्हें फिर से टीम में जगह दिला सकता है।

पिछले तीन वर्षों में चाहर को कई चोट लगी हैं जिसके कारण राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें टीम में चुनने को लेकर चिंतित हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे चाहर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी टीम के आईपीएल मैच से पहले कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि पिछले तीन वर्षों में मुझे कई चोटें लगी हैं लेकिन मैं अकेला नहीं हूं, कई अन्य खिलाड़ी भी चोटिल हुए हैं।’’

लेकिन चाहर को लगता है कि चोटें किसी के दिमाग पर हावी नहीं होनी चाहिएं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मानसिकता थोड़ी अलग है, अगर आपको लगता है कि मैं चोटिल हूं और मैं नहीं खेल पा रहा हूं, कोई और खेल रहा है, तो क्या मैं वापसी कर पाऊंगा। अगर आपको खुद पर संदेह है तो आपको समस्या है, मुझे खुद पर संदेह नहीं है।’’

चाहर के लिए कौशल सर्वोपरि है। वह स्वयं को जसप्रीत बुमराह से जोड़ सकते हैं जिन्हें भी पीठ की गंभीर चोट और स्ट्रेस फ्रैक्चर से निपटना पड़ा था।

चाहर ने कहा, ‘‘जस्सी (बुमराह) को भी पीठ में चोट लगी थी। मुझे भी पीठ में चोट लगी थी। मैं समझ सकता हूं कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आखिरकार यह एक टीम खेल है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही यह एक व्यक्तिगत खेल भी है। आपको अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। अगर आप चोटिल हो गए तो आप टीम से बाहर हो जाएंगे। हर खिलाड़ी के लिए यह अनुभव अलग होता है।’’

लेकिन बुमराह को जो चीज अलग बनाती है वह है उनका मजबूत दिमाग।

चाहर ने कहा, ‘‘तभी वह फिर से खेल पाएंगे। वह बहुत मजबूत इरादों वाले हैं। आपने तीन महीने बाद पहले मैच में उनकी गेंदबाजी देखी, आप उनका स्तर देख सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान