देश की खबरें | मुझे विश्वास है कि सेतुपति मेरे किरदार के साथ न्याय करेंगे: मुरलीधरन ने अपनी बायोपिक पर कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अक्टूबर श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का कहना है कि उन पर बनने वाली बायोपिक “800” के लिए विजय सेतुपति का चयन एकमत से किया गया था।

मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि तमिल अभिनेता सेतुपति, उनके किरदार के साथ न्याय करेंगे।

यह भी पढ़े | IPL के 28वें मैच में कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरू ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गत सप्ताह, सेतुपति ने कहा था कि मुरलीधरन की बायोपिक में काम करने पर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 800 विकेट लिए हैं, इसलिए फिल्म का नाम “800” रखा गया है।

यह भी पढ़े | Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार.

मुरलीधरन ने कहा कि पटकथा पूरी होने के बाद, टीम ने सेतुपति के नाम पर सहमति जताई थी।

खिलाड़ी ने कहा, “मुझे लगता है कि वह बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और वह गेंदबाजी के दौरान के भावों को अच्छी तरह व्यक्त कर पाएंगे। मुझे विजय पर पूरा भरोसा है क्योंकि वह सबसे अच्छे कलाकारों में से एक हैं।”

मुरलीधरन स्टार स्पोर्ट्स पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

फिल्म का निर्देशन एम एस श्रीपति करेंगे और यह मुरलीधरन के जीवन और समय पर आधारित होगी।

फिल्म “800” की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह श्रीलंका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और भारत में की जाएगी। यह मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और बाद में इसे सभी दक्षिण भारतीय ओं और हिंदी, बंगाली तथा सिंहली में डब किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)