जरुरी जानकारी | होनासा कंज्यूमर का शेयर कारोबार के पहले दिन चार प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के उपभोग के सामान ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली होनासा कंज्यूमर का शेयर कारोबार के पहले दिन निर्गम मूल्य 324 रुपये के मुकाबले चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, सात नवंबर मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के उपभोग के सामान ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली होनासा कंज्यूमर का शेयर कारोबार के पहले दिन निर्गम मूल्य 324 रुपये के मुकाबले चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 324 रुपये पर 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान उच्च स्तर 340.45 और नीचे में 321.10 रुपये प्रति इक्विटी तक आया।

अंत में यह चार प्रतिशत लाभ के साथ 337.10 पर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई में निर्गम मूल्य 324 रुपये पर ही सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह चार प्रतिशत लाभ के साथ 337.15 रुपये पर बंद हुआ।

इसके साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10,847.69 करोड़ रुपये आंका गया है।

होनासा कंज्यूमर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 7.61 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 1,701.44 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिये मूल्य दायरा 308-324 रुपये प्रति शेयर था।

गुरुग्राम की सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल कंपनी की स्थापना 2016 में हुई। इसकी शुरुआत मामाअर्थ के साथ हुई और पिछले कुछ साल में इसने अपने पोर्टफोलियो में पांच और ब्रांड जोड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड