जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मई में 83 प्रतिशत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को बताया कि मई महीने में उसकी कुल बिक्री 82.71 प्रतिशत गिरकर 1,12,682 इकाइयों पर आ गयी।

नयी दिल्ली, एक जून दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को बताया कि मई महीने में उसकी कुल बिक्री 82.71 प्रतिशत गिरकर 1,12,682 इकाइयों पर आ गयी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि साल भर पहले यानी मई 2019 में उसने 6,52,028 वाहनों की बिक्री की थी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

कंपनी ने कहा कि आलोच्य माह के दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री मई 2019 की 6,06,216 इकाइयों की तुलना में 82.5 प्रतिशत गिरकर 1,06,038 इकाइयों पर आ गयी। इस दौरान स्कूटरों के मामले में बिक्री साल भर पहले की 45,812 इकाइयों की तुलना में 85.49 प्रतिशत गिरकर 6,644 इकाइयों पर आ गयी।

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में मई 2020 में उसने 1,08,848 वाहनों की बिक्री की। यह मई 2019 के 6,37,319 वाहनों की तुलना में 82.92 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

कंपनी ने कहा, "कर्मचारियों और ग्राहकों के लिये कड़े सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने के बाद हीरो मोटोकॉर्प ने चार मई को अपनी तीन विनिर्माण इकाइयों को फिर से शुरू किया। इसके बाद, महीने के दौरान क्रमबद्ध तरीके से उत्पादन बढ़ाया गया।"

भारत में कंपनी की सभी छह विनिर्माण इकाइयों ‘हरियाणा में धारूहेड़ा और गुरुग्राम, उत्तराखंड में हरिद्वार, राजस्थान में नीमराणा, गुजरात में हलोल तथा आंध्र प्रदेश में चित्तूर’ में सीमित उत्पादन के साथ परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोलम्बिया और बांग्लादेश में स्थित एक-एक संयंत्रों को पुन: शुरू किया गया है।

उसने कहा कि जयपुर स्थित सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नॉलॉजी (सीआईटी) में भी परिचालन फिर से शुरू हो गया है और नए उत्पादों के विकास पर काम शुरू हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान