विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसा: सीमेंस के स्पेन के सीईओ का परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाने वाला था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) सहित अधिकारी बृहस्पतिवार दोपहर हुई दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक, दुर्घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) सहित अधिकारी बृहस्पतिवार दोपहर हुई दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक, दुर्घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बताया जाता है कि मृतकों में पायलट के अलावा जर्मन बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह ‘सीमेंस’ के अधिकारी अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी एवं ऊर्जा प्रौद्योगिकी कंपनी में वैश्विक प्रबंधक मर्स कैम्परुबी मोंटाल और तीन बच्चे शामिल हैं।

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि बच्चों की आयु 4, 8 और 10 साल थी और आठ वर्षीय बच्चे का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया जाना था।

एडम्स ने फॉक्स 5 न्यूयॉर्क को बताया, ‘‘...यह असल में एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। और हम परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

न्यू जर्सी के जर्सी सिटी के मेयर स्टीवन फुलोप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एस्कोबार कारोबार के सिलसिले में न्यूयॉर्क में थे और उनके परिवार के सदस्य उनसे मिलने आए थे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके एक रिश्तेदार के आने की उम्मीद है और अधिकारी शवों को स्पेन वापस भेजने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर के टुकड़े नदी में देखे गए।

हेलीकॉप्टर कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद तस्वीरों में दंपति और उनके बच्चे उड़ान भरने से ठीक पहले हेलीकॉप्टर में सवार होते समय मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं।

हेलीकॉप्टर ने अपराह्न तीन बजे के आसपास उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों के अंदर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड