देश की खबरें | आपराधिक मामले को चुनौती देने वाली उमा भारती की याचिका पर सुनवाई छह जनवरी को
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 19 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ 2012 में दर्ज आपराधिक मामले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर छह जनवरी 2021 को सुनवाई करेगा।

वर्ष 2012 में एक सरकारी अधिकारी को दायित्व का निर्वहन करने से रोकने के आरोप में उमा भारती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था जिसे पूर्व मंत्री ने चुनौती दी है।

इससे पूर्व 17 अक्टूबर 2020 को उच्च न्यायालय ने निचली अदालत को कानून के मुताबिक सुनवाई करने का निर्देश दिया था।

भारती के खिलाफ आरोप है कि वर्ष 2012 में महोबा जिले के चरखारी में एक राजनीतिक आयोजन के दौरान उन्होंने और उनके समर्थकों ने एक सरकारी अधिकारी को अपने दायित्व का निर्वहन करने से बलपूर्वक रोका था और निषेधाज्ञा का उल्लंघन भी किया था।

न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने भारती और छह अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर बृहस्पतिवार को यह आदेश पारित किया।

इस याचिका में कहा गया है कि भारती और उनके समर्थकों को राजनीतिक दुश्मनी के चलते इस मामले में झूठा फंसाया गया है क्योंकि उमा भारती राज्य के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार थीं।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)