जरुरी जानकारी | एचडीएफसी ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को कर्ज के लिये ब्याज दर मामूली 0.05 प्रतिशत बढ़ा दी। यह वृद्धि चुनिंदा कर्ज अवधि के कर्ज के लिये की गयी है।

मुंबई, सात नवंबर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को कर्ज के लिये ब्याज दर मामूली 0.05 प्रतिशत बढ़ा दी। यह वृद्धि चुनिंदा कर्ज अवधि के कर्ज के लिये की गयी है।

बैंक की संपत्ति जवाबदेही समिति की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.05 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय किया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक पिछले पांच बार से मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रखे हुए है। उसके बावजूद बैंक ने ब्याज दर में वृद्धि की है।

एचडीएफसी लि. के स्वयं में विलय के बाद बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन कम हुआ है।

संशोधित ब्याज दर के तहत एक दिन की एमसीएलआर मौजूदा 8.60 प्रतिशत से बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गयी है। वहीं तीन साल से संबद्ध एमसीएलआर 9.25 प्रतिशत से बढ़कर 9.30 प्रतिशत हो गयी है।

हालांकि एक साल की अवधि से संबद्ध एमसीएलआर को 9.20 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी