देश की खबरें | हरियाणा सरकार कैंसर रोगियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे में लाने पर विचार कर रही
जियो

चंडीगढ़, 30 मई हरियाणा सरकार राज्य के कैंसर रोगियों को अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे में लाने पर विचार कर रही है।

राज्य के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री ओपी यादव ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धावस्था पेंशन की तरह ही कैंसर रोगियों के लिए एक पेंशन योजना लाने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के धारावी में 18 नए मरीज पाए गए, एक पीड़ित की मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यादव ने यहां मीडिया से कहा, '' सरकार चाहती है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों की तरह ही किसी भी उम्र के कैंसर रोगियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाए। ’’

उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से राज्य के कैंसर रोगियों का विवरण मांगा है, ताकि हम इन्हें पेंशन योजना के दायरे में शामिल कर सकें।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

यादव ने कहा कि सरकार एड्स के मरीजों को भी पेंशन दिए जाने पर विचार कर रही और इस बारे में औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

वर्तमान में 28 लाख से अधिक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रति माह 2,250 रुपये मिलते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)