देश की खबरें | देशभर में हर्षोल्लास और धार्मिक अस्था के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में शनिवार को हनुमान जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली गई और हनुमान जी की आरती की गई।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल देशभर में शनिवार को हनुमान जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली गई और हनुमान जी की आरती की गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान जयंती के मौके पर शालीमारबाग निर्वाचन क्षेत्र के एक मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने एक स्वचालित चपाती बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया, जिससे एक घंटे में 1200 रोटियां बनाई जा सकती हैं।

गुप्ता ने कहा कि शालीमार बाग स्थित सिद्ध कात्यायनी देवी मंदिर में स्वचालित चपाती बनाने वाली मशीन दैनिक ‘अन्न सेवा’ में मदद करेगी, जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भगवान हनुमान से प्रार्थना की है कि वे ‘विकसित दिल्ली’ के लिए भाजपा सरकार के प्रयासों को आशीर्वाद दें। गुप्ता ने करोल बाग में संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ‘‘संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था’ के मद्देनजर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को शोभा यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित उत्तर प्रदेश के संभल शहर में भी शनिवार को हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच हल्लू सराय स्थित श्री बाला जी मंदिर से जय बजरंगबली के जयघोष के साथ शोभा यात्रा निकाली गई और यह कई इलाकों से गुजरी।

हल्लू सराय स्थित श्री बाला जी मंदिर में सुबह से ही भक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। शहर भर में और शोभायात्रा के मार्ग पर पुलिस और ‘प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी’ (पीएसी) के जवानों की भारी संख्या में तैनाती की गई थी।

पिछले साल 24 नवंबर को शहर के कोट गर्वी क्षेत्र में अदालत के आदेश पर एक मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

हनुमान जयंती के अवसर पर वाराणसी के मंदिरों में रंग-बिरंगी सजावट की गई, सुबह से ही आरती, भक्ति गीत और रामचरितमानस का पाठ किया गया।

कई स्थानीय समितियों ने शोभायात्राएं निकालीं, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर में गश्त की।

समारोह के प्रमुख केंद्र, प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी।

संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्रा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार, झांकी, पूजा और आरती की जा रही है। सुबह की शुरुआत शहनाई वादन, ब्राह्मण पुजारियों द्वारा रुद्राभिषेक, रामचरितमानस के पाठ, सीता-राम कीर्तन और वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड से हुई।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान