देश की खबरें | उत्तराखंड में चारधामों के लिए हेली सेवा सोमवार तक के लिए बंद की गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में रविवार को केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधामों के लिए हेली सेवा को दो दिन यानी सोमवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

देहरादून, 15 जून उत्तराखंड में रविवार को केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चारधामों के लिए हेली सेवा को दो दिन यानी सोमवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

यहां मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने के अलावा हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए ‘कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर’ की स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं को केदारनाथ से लेकर गुप्तकाशी ले जा रहा निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं समेत सभी सात लोगों की मौत हो गयी थी। मरने वालों में राजस्थान के जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का एक प्रतिनिधि भी शामिल है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘चार धाम में सेवा दे रहे सभी हेली ऑपरेटर एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटर के साथ बैठक के बाद ही हेली सेवा को शुरू किया जाएगा।’’

बैठक में डिजिटल माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, नागर विमानन के सचिव समीर कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की सीईओ सोनिका, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, डीजीसीए के महानिदेशक फैज अहमद किदवई, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक ‘कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर’ की स्थापना की जाएगी जिसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), आपदा विभाग, नागर विमानन, यूसीएडीए, हेली ऑपरेटर कंपनियों के अधिकारियों की तैनाती होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के गृह सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने के भी निर्देश दिए जिसमें डीजीसीए, यूसीएडीए, नागर विमानन विभाग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे।

धामी ने कहा कि यह समिति जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक प्रचालन (एसओपी) नियमावली का प्रारूप बनाएगी और सितंबर से पूर्व अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री प्रदेश में हेली सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए सख्त प्रशासनिक एवं तकनीकी एसओपी तैयार करने के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर हादसे के संबध में उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, दोषियों का पता लगाकर कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। आमजन के जीवन की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी कीमत में जिंदगियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उच्च हिमालय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर उड़ाने का दीर्घकालीन अनुभव रखने वाले पायलटों को ही प्रदेश में हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजीसीए द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश का सख्ती से शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने हिमालय क्षेत्रों में अधिक संख्या में मौसम पूर्वानुमान के अत्यधुनिक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए जिससे मौसम की और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार