खेल की खबरें | ट्रेनिंग के लिये इंग्लैंड के 55 खिलाड़ियों के दल में नहीं हेल्स और प्लंकेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण घरेलू सत्र शुरू होने में विलंब हुआ और यह कम से कम जुलाई तक शुरू नहीं होगा। टीम को वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्ण टेस्ट और सीमित ओवर की श्रृंखलायें खेलनी हैं जिसकी तैयारी के लिये उसने इस ग्रुप में 14 ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ियों को भी चुना है।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण घरेलू सत्र शुरू होने में विलंब हुआ और यह कम से कम जुलाई तक शुरू नहीं होगा। टीम को वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्ण टेस्ट और सीमित ओवर की श्रृंखलायें खेलनी हैं जिसकी तैयारी के लिये उसने इस ग्रुप में 14 ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ियों को भी चुना है।

डेविड विली को भी इसमें दल में शामिल किया गया है जो विश्व कप से पहले जोफ्रा आर्चर को वनडे टीम में स्थान गंवा बैठे थे जिसके बाद इंग्लैंड ने पिछले साल पहली बार विश्व कप अपने नाम किया था।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के कारण बोस्टन मैराथन रद्द.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट दर्शकों की अनुपस्थिति में बंद स्टेडियम में जैविक रूप से सुरक्षित स्टेडियमों में खेले जायेंगे।

यह ग्रुप एक स्थल पर ट्रेनिंग नहीं करेगा बल्कि कई काउंटी स्थलों पर व्यक्तिगत सत्र कराये जायेंगे जैसा पिछले हफ्ते गेंदबाजों के साथ नेट में अभ्यास शुरू किया गया था।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- धोनी आपको वो करने देते हैं जो आप जानते हैं.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के परफोरमेंस निदेशक मो बोबाट ने कोच क्रिस सिल्वरवुड और चयनकर्ताओं को यह सूची बनाने में मदद की। बोबाट ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को ट्रेनिंग पर वापस लौटते हुए देखना सचमुच शानदार है और इसके लिये कईयों द्वारा काफी सारा काम किया गया है। ’’

नाटिंघमशर के सलामी बल्लेबाज हेल्स को प्रतिबंधित पदार्थों की जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद पिछले साल विश्व कप से तुरंत पहले बाहर कर दिया था। इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन ने बुधवार को कहा था कि हेल्स को टीम का विश्वास हासिल करने में अभी और समय लगेगा।

वहीं 35 साल के तेज गेंदबाज प्लंकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय विश्व कप फाइनल में तीन विकेट चटकाने के बाद इंग्लैंड के लिये नहीं खेले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\