देश की खबरें | हासन ने एमजीआर की विरासत के मुद्दे पर अन्नाद्रमुक पर फिर हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने रविवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर एम जी रामचंद्रन की विरासत के मुद्दे पर हमला बोला और कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जैसे आदर्श रखने वाला कोई भी व्यक्ति उनका ‘‘उत्तराधिकारी’’ हो सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 20 दिसंबर मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने रविवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर एम जी रामचंद्रन की विरासत के मुद्दे पर हमला बोला और कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जैसे आदर्श रखने वाला कोई भी व्यक्ति उनका ‘‘उत्तराधिकारी’’ हो सकता है।

हासन ने यहां एक चुनाव रैली में कहा कि उनकी पार्टी में एमजीआर जैसी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं और ‘‘हम उनका विस्तार हैं।’’

इससे कुछ दिन पहले अन्नाद्रमुक समन्वयक एवं मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी के अतिरिक्त कोई भी एमजीआर की विरासत का दावा नहीं कर सकता।

तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

हासन ने कहा कि सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या वह चुनाव के मद्देनजर एमजीआर का नाम ले रहे हैं, लेकिन ‘‘इसका मतलब यह है कि आपने कुछ नहीं देखा या कुछ नहीं सुना।’’

उन्होंने कहा कि वे सभी लोग एमजीआर के उत्तरधिकारी हैं जो उनकी तरह सोचते हैं।

हासन ने कहा, ‘‘इसलिए मैं भी वही हूं। एमजीआर की विरासत पर आप अकेले दावा नहीं कर सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now