देश की खबरें | कपूरथला में पीट-पीट कर हत्या मामले में गुरुद्वारा का प्रबंधक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने कपूरथला के एक गुरुद्वारे के प्रबंधक (केयरटेकर) को एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 24 दिसंबर पंजाब पुलिस ने कपूरथला के एक गुरुद्वारे के प्रबंधक (केयरटेकर) को एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद रविवार को निजामपुर गांव के गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी।

गुरुद्वारा के प्रबंधक अमरजीत सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने उस व्यक्ति को देखा, जो धार्मिक ध्वज का अनादर करने की कोशिश कर रहा था।

इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि सरकार हत्या का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है क्योंकि बेअदबी के आरोप के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि अमरजीत सिंह को दो दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की गयी है जिससे उस दिन गोली चलायी गयी थी।

जालंधर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बेअदबी का कोई निशान नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, "हमने घटना में पहले से दर्ज प्राथमिकी में संशोधन किया है और धारा 302 (हत्या) तथा 307 (हत्या का प्रयास) को जोड़ा है तथा मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने करीब 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 25 से 30 हथियारों से लैस थे।

उन्होंने कहा कि कहा कि आरोपी ने एक मासूम व्यक्ति की हत्या के लिए अपने साथियों को बुलाकर साजिश रची थी और उग्र भीड़ के हमले में पीड़ित को 25 से 30 गंभीर घाव हुए।

ढिल्लों ने कहा, "एक एसएचओ वहां मौजूद था, वह जांच के दौरान उनकी पहचान कर सकेगा तथा कानून का पालन किया जाएगा।’’

पीड़ित की पहचान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक मेडिकल बोर्ड ने डीएनए परीक्षण के लिए नमूने लिए हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी पांच साल पहले नवांशहर में एक कार चोरी के मामले में भी शामिल था। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को संदेह है कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश में विदेशी संलिप्तता है, उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान