विदेश की खबरें | गिनी में बंदूकधारियों ने बोला जेल पर धावा, पूर्व तानाशाह फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की सीमाओं को बंद करने की घोषणा भी की।
उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की सीमाओं को बंद करने की घोषणा भी की।
कोनाक्री के कालूम जिले में भारी गोलीबारी के कुछ घंटे बाद राइट ने यह घोषणा की है।
जेल से भागने वाले अन्य लोगों में क्लाउड पिवी और ब्लेज गौमौ भी शामिल हैं, जिन्हें कैमारा के साथ 2009 में स्टेडियम में हुए नरसंहार के आरोप में हिरासत में लिया गया था, जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई थी।
राइट ने स्थानीय रेडियो फिम एमएम पर कहा, “हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि चौथे कैदी मूसा टीगबोरो कैमारा को पहले ही पकड़ लिया गया है।
कैमारा लंबे समय पर देश की सत्ता पर काबिज रहे तानाशाह लंसना कोंते की मौत के बाद 2009 में हुए तख्तापलट के पश्चात सत्ता में आया था। कैमारा के एक अंगरक्षक ने उसकी हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था। इसके बाद वह वर्षों तक बुर्किना फासो में निर्वासित जीवन जीता रहा और फिर 2021 के आखिर में वापस गिनी लौटा था।
गिनी के सुरक्षा बलों ने 2009 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद राष्ट्रपति पद हासिल करने के इरादों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की थी। इस मामले में एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों पर आरोप लगाए तय हुए थे।
वर्षों तक गिनी सरकार बुर्किना फासो से कैमारा की वापसी को लेकर बचती रही क्योंकि उसे इससे राजनीतिक अस्थिरता फैलने की आशंका थी। हालांकि सितंबर 2021 में एक और सैन्य तख्तापलट के बाद कैमारा के गिनी लौटने का रास्ता साफ हो गया था।
कैमारा ने पिछले साल अदालत में गवाही दी थी कि 2009 में सुबह के समय हुए हमले के दिन वह सो रहा था और सुबह 11 बजे जब वह उठा तो उसे बताया गया कि प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)