देश की खबरें | गुजरात भूमि कब्जा (निषेध) अधिनियम: उल्लंघनकर्ता को हो सकती है 14 साल तक की सजा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गांधीनगर, 16 दिसम्बर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि भूमि कब्जा (निषेध) अधिनियम बुधवार से राज्य में लागू हो गया, जिसमें इससे जुड़े मामलों का समय पर निपटारा और 14 साल तक की सजा का प्रावधान है।

गुजरात भूमि कब्जा (निषेध) अधिनियम को आठ अक्टूबर को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़े | Mumbai में न्यू ईयर का जश्न पड़ सकता है महंगा, BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी.

रूपाणी ने पत्रकारों से कहा कि इसमें छोटे किसानों और नागरिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से भूमि कब्जा करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस संदर्भ में प्रत्येक जिले में समितियों और विशेष अदालतों की स्थापना की गई है और यह कानून आज से लागू हो गया है।’’

यह भी पढ़े | VIDEO: भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर PM Modi ने स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित कर वीरों को दी श्रद्धांजलि.

उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में जमीन हथियाने को निषिद्ध और गैरकानूनी घोषित किया जाएगा और ऐसी कोई भी गतिविधि नए अधिनियम के तहत दंडात्मक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कठोरता से कानून को लागू करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सजा मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)