देश की खबरें | गुजरात सरकार ने दुकानों, यात्रा, बैंकों पर प्रतिबंधों में ढील दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने सोमवार से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की है और कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र के बाहर सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

जियो

अहमदाबाद, 31 मई गुजरात सरकार ने सोमवार से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की है और कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र के बाहर सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

इसने आवाजाही में भी कई बड़ी छूट की घोषणा की, जिसमें राज्य परिवहन की बसों को 60 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलने की अनुमति, दोपहिया वाहनों पर चालक और एक सवारी और छह या अधिक सीटों वाले चार पहिया वाहनों में चालक के साथ तीन सवारियों को बैठाना शामिल है।

यह भी पढ़े | नेपाल: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 166 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1567 हुई : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निषिद्ध और गैर निषिद्ध क्षेत्रों में बैंकों के खुलने की अनुमति होगी और सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इस बारे में सरकारी प्रस्ताव शनिवार की देर रात जारी किया गया।

यह भी पढ़े | मन की बात सुनने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा-मोदी हैं 'मैन ऑफ आइडियाज'.

इसमें कहा गया है कि एकल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, शैक्षणिक संस्थान, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर, पार्क, पर्यटन स्थानों एवं समुद्र के किनारे जाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक गैर निषिद्ध क्षेत्रों में दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे।

सरकारी प्रस्ताव के अनुसार मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए मॉल की दुकाने और रेस्तरां आठ जून से खुल सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\