देश की खबरें | गुजरात : गांधीनगर में अग्निशमन अभियान के दौरान एलपीजी सिलेंडर फटने से चार दमकलकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गांधीनगर में एक झोपड़ी में आग बुझाने की कोशिश करते समय एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से चार दमकलकर्मी घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 12 अप्रैल गुजरात के गांधीनगर में एक झोपड़ी में आग बुझाने की कोशिश करते समय एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से चार दमकलकर्मी घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार देर रात लगी और इस हादसे में तीन दमकलकर्मी कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गांधीनगर के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पटेल ने बताया कि गांधीनगर के सेक्टर-4 इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के बगल में एक अस्थायी ढांचे में आग लग गई, जिससे झोपड़ी में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने से चार दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनमें से तीन को अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया।

राजेश पटेल ने कहा, ‘‘ अग्निशमन विभाग को रात करीब 11 बजे एक सार्वजनिक उद्यान के पास बिजली के खंभे में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने पानी के लिए पाइप बिछाया और नोजल को ठीक किया, अस्थायी ढांचे के अंदर रखा एक एलपीजी सिलेंडर फट गया।’’

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दमकलकर्मी महावीर सिंह चौहान 65 प्रतिशत तक झुलस गए, जबकि रंजीत ठाकोर और विपुल देसाई 55 और 45 प्रतिशत तक झुलस गए तथा भूपेंद्र पटेल मामूली रूप से झुलस गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी