देश की खबरें | गुजरात: जहरीला पदार्थ खाने से दंपति की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के साबरकांठा जिले में एक किसान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि दंपति के तीन बच्चों ने भी जहरीला पदार्थ खाया था।

साबरकांठा (गुजरात), 13 अप्रैल गुजरात के साबरकांठा जिले में एक किसान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि दंपति के तीन बच्चों ने भी जहरीला पदार्थ खाया था।

एक अधिकारी ने बताया कि वडाली कस्बे में हुई इस घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वडाली पुलिस थाने के उन निरीक्षक रविराज जोशी ने बताया कि दंपति, उनके दो बेटों और एक बेटी को शनिवार सुबह उल्टियां होने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बुलाई और परिवार के पांचों सदस्यों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां से उन्हें हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां किसान की शाम के वक्त और उनकी पत्नी की रविवार सुबह मौत हो गई।’’

अधिकारी ने कहा, "वह व्यक्ति किसान था और परिवार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।"

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विनू सागर (42) और उनकी पत्नी कोकिलाबेन (40) के रूप में हुई है। उनके बच्चों - 19 वर्षीय बेटी और 17 और 18 वर्षीय बेटों का इलाज जारी है।

अधिकारी ने बताया कि वडाली पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू