जरुरी जानकारी | जीएसटी अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में व्यापारी के यहां 150 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी अधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थित ओडोकेम इंडस्ट्रीज के साझेदारों के आवासों और फैक्टरी पर छापे मारे और 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी पकड़ी। इसके साथ ही शिखर पान मसाला के विनिर्माता के फैक्टरी परिसर और एक ट्रांसपोर्टर के यहां कम राशि के बिल दिखाने (अंडर इनवॉइसिंग) और कर चोरी के आरोप में छापे मारे।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर जीएसटी अधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थित ओडोकेम इंडस्ट्रीज के साझेदारों के आवासों और फैक्टरी पर छापे मारे और 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी पकड़ी। इसके साथ ही शिखर पान मसाला के विनिर्माता के फैक्टरी परिसर और एक ट्रांसपोर्टर के यहां कम राशि के बिल दिखाने (अंडर इनवॉइसिंग) और कर चोरी के आरोप में छापे मारे।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शिखर ब्रांड के पान मसाला तथा तंबाकू उत्पादों के विनिर्माता त्रिमूर्ति फ्रैग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसपोर्टर गणपति रोड कैरियर्स के कार्यालय तथा गोदामों की तलाशी ली गई और तीन करोड़ रुपये से अधिक का ‘कर बकाया’ वसूल किया।

कन्नौज स्थित ओडोकेम इंडस्ट्रीज, जो ज्यादातर नकदी में इत्र की आपूर्ति कर रहे थे, के परिसर की भी तलाशी की गई।

मंत्रालय ने कहा कि रिहायशी परिसर में तलाशी के दौरान कागज में लिपटी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक, कानपुर के अधिकारियों की मदद से नकदी गिनने की प्रक्रिया शुरू की गई, जो शुक्रवार शाम तक जारी रह सकती है। बयान में कहा गया कि नकदी की कुल राशि 150 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

एजेंसी ने माल और सेवा कर (जीएसटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत नकदी को जब्त करने की बात कही है और आगे की जांच जारी है।

बयान में कहा गया, ‘‘कर बकाया के रूप में अब तक 3.09 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।’’

जीएसटी अधिकारियों को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, विनिर्माता देय कर के भुगतान के बिना माल की गुप्त आपूर्ति में शामिल था। इस गुप्त आपूर्ति में ट्रांसपोर्टर भी शामिल था। ट्रांसपोर्टर के कब्जे से 1.01 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।

बयान में कहा गया कि कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ने जीएसटी के बिना माल को मंजूरी देने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान