विदेश की खबरें | यूनान: शरणार्थियों की नौका पलटने से 13 लोगों की मौत, अन्य लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, क्योंकि यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है। ऐसे में तस्कर इसके बजाए तुर्की से इटली का मार्ग चुन रहे हैं, जो अत्यधिक खतरनाक है और इसी कारण हाल में ये हादसे हुए।

यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, क्योंकि यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है। ऐसे में तस्कर इसके बजाए तुर्की से इटली का मार्ग चुन रहे हैं, जो अत्यधिक खतरनाक है और इसी कारण हाल में ये हादसे हुए।

तटरक्षक बल ने बताया कि मध्य एजियन में पारोस द्वीप से करीब आठ किलोमीटर दूर शुक्रवार देर रात नौका पलट जाने के बाद 62 लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने तटरक्षक बल को बताया कि पोत पर करीब 80 लोग सवार थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल की पांच नौकाओं, नौ निजी पोतों, एक हेलीकॉप्टर, एक सैन्य विमान और तटरक्षक बल के गोताखोरों ने रात भर बचाव अभियान में भाग लिया।

इससे पहले, एंटीकिथेरा द्वीप के पास एथेंस से करीब 235 किलोमीटर (145 मील) दक्षिण में एक चट्टानी टापू से एक नौका के बृहस्पतिवार को टकरा जाने से 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई।

इसके अलावा, शुक्रवार को यूनानी पुलिस ने दक्षिणी पेलोपोनेसे द्वीप में एक नौका के दिखने के बाद तीन लोगों को तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया और 92 शरणार्थियों को हिरासत में लिया।

यूनान में फोलेगैंड्रोस के साइक्लेडिक द्वीप के दक्षिण में बुधवार को एक नौका के डूब जाने के बाद कई शरणार्थियों के लापता हो जाने की आशंका के मद्देनजर तलाश एवं बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में बचे लोगों का कहना है कि 17 लोग लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान