जरुरी जानकारी | सरकार का स्पष्टीकरण, कोयला ब्लॉक पारदर्शी तंत्र के जरिये से नीलामी के लिए रखे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 2014 में 204 कोयला ब्लॉक रद्द होने के बाद इन खदानों को पारदर्शी तंत्र के जरिये नीलामी के लिए रखा जा रहा है।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 2014 में 204 कोयला ब्लॉक रद्द होने के बाद इन खदानों को पारदर्शी तंत्र के जरिये नीलामी के लिए रखा जा रहा है।

यह स्पष्टीकरण विपक्षी दल कांग्रेस के आरोप के एक दिन बाद आया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोयला ब्लॉक आवंटन के लिए प्रतिस्पर्धी नीलामी की लंबे समय से चली आ रही नीति को पलट दिया और लाभ वाले आकर्षक क्षेत्र अडाणी समूह को दे दिए हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “2014 में 204 कोयला खदानों को रद्द किए जाने के बाद खानों की नीलामी एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत बिजली और गैर-विनियमित क्षेत्रों के लिए की जा रही है।”

कोयला मंत्रालय ने आगे कहा कि कैविल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अडाणी समूह के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं किया गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि समूह को कोयला ब्लॉक आवंटित किए गए हैं, तब भी जब वह एकमात्र बोली लगाने वाला था या जब किसी संबद्ध पक्ष ने दूसरे बोलीदाता के रूप में काम किया। उन्होंने दावा किया कि यह कोयला ब्लॉक नीलामी पर उच्चतम न्यायालय के आदेशों की भावना का उल्लंघन है।

विपक्षी दल ने “सचाई सामने लाने के लिए” संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की भी मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\