जरुरी जानकारी | सरकार ने फ्लिपकार्ट के खाद्य खुदरा बाजार में प्रवेश करने के प्रस्ताव को किया खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग ने वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के खाद्य खुदरा क्षेत्र में प्रवेश के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके पीछे नियामकीय वजह बतायी गयी।

नयी दिल्ली, एक जून उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग ने वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के खाद्य खुदरा क्षेत्र में प्रवेश के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके पीछे नियामकीय वजह बतायी गयी।

हालांकि देश में उत्पादित और निर्मित खाद्य पदार्थों की खुदरा बिक्री के लिए 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

पिछले साल कंपनी ने एक स्थानीय इकाई ‘फ्लिपकार्ट फार्मरमार्ट’ की स्थापना की थी। इसका मकसद देश के खुदरा खाद्य बाजार में उतरना था। इसके लिए कंपनी ने सरकार के पास लाइसेंस का आवेदन भी किया था।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने उस समय कहा था कि देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह भारतीय कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘ विभाग के प्रस्ताव को खारिज करने की जानकारी सही है।’’

इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी परमिट पाने के लिए नए सिरे से फिर आवेदन करेगी।

वहीं फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंदी कंपनी अमेजन को 2017 में देश में खाद्य पदार्थों की खुदरा बिक्री कारोबार में 50 करोड़ डॉलर के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान