देश की खबरें | आदिवासियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है राजस्थान सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्‍य सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

जयपुर, नौ अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्‍य सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा के मानगढ़ एवं सांगडूंगरी में 399 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने आदिवासियों के ऐतिहासिक तीर्थ मानगढ़ धाम पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्‍य सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मानगढ़ शहीद स्मारक पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और गोविन्द गुरू तथा मानगढ़ के शहीदों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा की यह दिन हमें आदिवासियों की कठिनाईयों और समस्याओं के समाधान के लिए चिंतन और मनन करने का अवसर प्रदान करता है। उनका कहना था कि राज्य सरकार ने इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए आज के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने मानगढ़ में 291.77 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के 88.30 करोड़ रूपए की लागत के 33 कार्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग के लगभग 74 करोड़ रूपए के 6 कार्य, जल संसाधन विभाग का 129 करोड़ रूपए के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 65 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।

गहलोत ने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से हर परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\