जरुरी जानकारी | सरकार ने पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात से अंकुश हटाया

नयी दिल्ली, 28 मई सरकार ने बृहस्पतिवार को पैरासिटामोल एपीआई (एक्टिव फार्मा इन्ग्रीडिएंट) के निर्यात से अंकुश हटाने की घोषणा की।

कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए पैरासिटामोल और इसके फार्मूलेशंस के निर्यात पर अंकुश लगा दिया था। इससे पहले 17 अप्रैल को सरकार ने पैरासिटामोल के फार्मूलेशंस के निर्यात पर लगे अंकुश को हटा दिया था।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

अब विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात पर लगे अंकुश को भी हटा दिया है। एपीआई दवा में मौजूद सक्रिय अवयव होता है।

डीजीएफटी की अधिसूचना में कहा गया है कि तीन मार्च की अधिसूचना को संशोधित कर पैरासिटामोल एपीआई के निर्यात पर लगाए गए अंकुश को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

पैरासिटामोल का इस्तेमाल दर्द निवारक और बुखार के लिए होता है।

भारत ने पिछले दो माह में 120 से अधिक देशों को हाइड्राक्सीक्लोरोक्यून और पैरासिटामोल की आपूर्ति की है। कोविड19 महामारी के बाद इन दवाओं की मांग बढ गयी है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)